Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगंज में जसपा नेपाल द्वारा हरितालिका तीज पर शुभकामना आदान–प्रदान कार्यक्रम सम्पन्न

 

नेपालगंज (बाँके) । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल तथा समाजवादी महिला संघ नेपाल, बाँके के संयुक्त आयोजन में हिन्दू महिलाओं का महान पर्व हरितालिका तीज के उपलक्ष्य में एक शुभकामना आदान–प्रदान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

यह कार्यक्रम समाजवादी महिला संघ नेपाल, बाँके की अध्यक्ष खुश्बु श्रीवास्तव की अध्यक्षता तथा जिला समन्वय समिति नेपालगंज के सहयोग से जसपा नेपाल, बाँके के पार्टी कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आपसी भेंटघाट, शुभकामना आदान–प्रदान के साथ–साथ तीज के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर चर्चा हुई।

यह भी पढें   भारी बारिश से राष्ट्रीय राजमार्गों पर भारी तबाही, कई प्रमुख सड़कें पूरी तरह बंद

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि जसपा नेपाल के केन्द्रीय सचिव तथा नेपालगंज उप–महानगरपालिका के उप–मेयर कमरुद्दीन राई ने तीज पर्व को नेपाली महिलाओं की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता को मजबूती देने वाला पर्व बताया। उन्होंने महिलाओं को सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में और सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जसपा नेपाल की केन्द्रीय सदस्य बेबी तबस्सुम अन्सारी, केन्द्रीय सदस्य रामकुमार यादव, केन्द्रीय सदस्य नन्दा श्रेष्ठ, जसपा नेपाल बाँके जिला अध्यक्ष एवं नेपालगंज उप–महानगरपालिका–२० के वडाध्यक्ष कौशल कुमार धोबी, जिला सचिव सूर्यलाल यादव, सह–सचिव श्याम प्रसाद श्रेष्ठ समेत कई वक्ताओं ने तीज के सांस्कृतिक महत्व और महिला सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दीं।

यह भी पढें   गाई जात्रा : दु:ख को ताकत में बदलने का त्योहार : विनोदकुमार विमल

समाजवादी महिला संघ नेपाल, बाँके की सचिव आचल गुप्ता द्वारा संचालन किए गए इस कार्यक्रम में स्वागत वक्तव्य पार्टी नेता रेखा गुप्ता ने दिया। कार्यक्रम में सहभागी महिलाओं ने नाच–गान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्साहपूर्ण वातावरण बनाया।

समाजवादी महिला संघ नेपाल, बाँके की अध्यक्ष खुश्बु श्रीवास्तव ने कहा कि हरितालिका तीज न केवल अपनी मौलिकता और सांस्कृतिक महत्व को जीवन्त रखता है, बल्कि महिलाओं के बीच एकता और सामाजिक सद्भाव को भी प्रोत्साहित करता है।

यह भी पढें   सेना का एक हेलीकॉप्टर सुबह ९ः४५ बजे ही बचाव अभियान के लिए तैनात कर दिया गया था – प्रधानमंत्री शाह

इस अवसर पर पार्टी के शुभचिन्तकों सहित करीब ६० महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com