Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लखनऊ में नेपाली पत्रकार गणेशशंकर विद्यार्थी पुरष्कार से सम्मानित

 

9नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल, जेष्ठ २२ गते ।
नेपालगन्ज के वरिष्ठ पत्रकार और नेपाल पत्रकार महासंघ बाके जिला शाखा के सभापति रूद्र सुवेदी तथा  नेपाल भारत संयुक्त पत्रकार मञ्च नेपाल के संयोजक पूर्ण लाल चुके को भारत उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में सम्मानित किया गया है ।
प्रिन्ट एवम् इलेक्ट्रोनिक जर्नलिष्ट एशोसियशन द्वारा आयोजित जून १ को (जेष्ठ १८ गते सोमवार) लखनऊ  स्थित राय उमानाथ वली प्रेक्षा गृह कैसरबाग में आयोजित एक विशेष समारोह के वीच कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
एशोसियशन हरेक वर्ष  १ जून को अपना स्थापना दिवस मनाते आया है, अपना १६ वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन, सपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख अतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ राजनीतिज्ञ माननीय माता प्रसाद पाण्डेय ने इन पत्रकारों को स्वर्गीय गणेश शंकर विद्यार्थी के स्मृति में स्थापित ताम्रपत्र में अंकित सम्मान पत्र और राजस्थान की पहिचान वाली पगडी पहनाकर सम्मानित किया ।
उसी अवसर पर बाके जिला के रेडियो कृष्णसार एफ. एम. तथा हिमालिनी लोकप्रिय हिन्दी पत्रिका के प्रतिनिधि पवन जायसवाल और जनमत अद्र्ध साप्ताहिक के सम्वाददाता माधवराम वर्मा को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया था ।
???????????????????????????????उसी कार्यक्रम में पत्रकार, साहित्यकार अपनी अपनी गीत, गजल, कविता वाचन किया था | इस अवसर पर  प्रिन्ट एवम् इलेक्ट्रोनिक जर्नलिष्ट एशोसियशन, भारत के ७५ जिला जैसे गोरखपुर, बहराईच, हरियाणा, पञ्जाब, मथुरा, दिल्ली, कानपुर, लखीमपुर, सीतापुर, गोण्डा, जम्बु काश्मीर, गुजरात लगायत प्रान्त से ३ सौ से अधिक पत्रकारों की सहभागिता थी । कार्यक्रम में एशोसियशन के उपाध्यक्षों को पूर्व न्यायाधीश एच. एल. तिलहरी ने पद की सपथ ग्रहण कराया था | कार्यक्रम में विधायक डा. अशोक बाजपेयी, सत्तारुढ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा कैबिनेट मन्त्री डा. राम आसरे कुशवाह, एशोसियशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिश चन्द्र कुशवाह, पूर्व न्यायाधीश एच. एल. तिलहरी, नेपाल भारत संयुक्त पत्रकार मञ्च के नेपाल संयोजक पूर्ण लाल चुके, एशोसियशन के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष प्रदीप मसीह गुलाटी लगायत विभिन्न प्रान्त की महिलाए और पुरुष पत्रकारों ने पत्रकारों पर हो रही बिभिन्न समस्या के बारे में अपनी अपनी विचार रक्खा था । सीमावर्ती बाजार रुपैडीहा से सीमाञ्चल पत्रकार सघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र मदेशिया, सीमाञ्चल पत्रकार सघ रुपैडीहा के अध्यक्ष शेरसिंह कसौधन, पत्रकार सन्तोष शुक्ल की भी सहभागिता थी ।
11उसी अवसर पर एशोसियशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिश चन्द्र कुशवाह के जन्म दिन होने के नाते कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न व्यक्तित्वों ने बधाई देते हुयें जन्म दिन के अवसर पर दीर्घायू की कामना किया गया ।Chief Guest

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed