Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत का दौरा कर सकते हैं यूक्रेन और रूस के राष्ट्रपति

 

काठमान्डू

यूक्रेन के राष्ट्रपति के भी इस साल भारत आने के संकेत मिले हैं। भारत में यूक्रेन के राजदूत ने इस बात के संकेत दिए हैं।जानकारी दें कि शनिवार को भारत और यूक्रेन के रिश्तों में एक नई तस्वीर देखने को मिली है। दिल्ली स्थित कुतुब मीनार यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर यूक्रेन के राष्ट्रीय झंडे से रोशन हो गया। इसी बीच भारत में यूक्रेन के राजदूत ऑलेक्जेंडर पोलिशचुक ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि भारत और यूक्रेन के बीच भविष्य की राणनीतिक साझेदारी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढें   अमेरिकी सरकारी ऋण और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव

यूक्रेन के राजदूत ऑलेक्जेंडर पोलिशचुक ने कहा कि पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की को भारत आने का न्योता दिया है और दोनों पक्ष फिलहाल तारीख तय करने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति जेलेंस्की का भारत आना दोनों देशों के रिश्तों के लिए बड़ी उपलब्धि होगा।

इसी साल के अंत में रूस के राष्ट्रपति भी भारत के दौरे पर आने वाले हैं। हाल के दिनों में भी भारत के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पुष्टि की थी कि पुतिन इसी साल के अंत में भारत के दौरे पर आएंगे।

यह भी पढें   संसद में पहुँचने के बाद सांसदों को अपने प्रत्येक शब्द और प्रत्येक निर्णय के प्रति गंभीर रहना चाहिए – गगन थापा

गौरतलब है कि रूस राष्ट्रपति पुतिन का दौरान ऐसे समय पर हो रहा है, जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों में तनाव है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस से तेल खरीदने को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने भारत टैरिफ 50 प्रतिशत बढ़ा दिया है। (समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com