Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नाउपा के धनीराम ने जनमत में किया प्रवेश

 

काठमांडू, भादव ८ – डा. सीके राउत नेतृत्व कीे जनमत पार्टी ने धनीराम चौधरी को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है । रुपन्देही– ३ में उप निर्वाचन के लिए उन्होंने धनीराम को चुना है । इससे पहले वाले चुनाव में धनीराम नागरिक उन्मुक्ति (नाउपा) रुपन्देही–१ से भाग लेने वाले उम्मीदवार थे ।
गत निर्वाचन में रुपन्देही–१ से उम्मीदवारी देने वाले धनिराम चौधरी ने रविवार (आज) जनमत में प्रवेश किया है । गत निर्वाचन में रुपन्देही–१ में उन्होंने १३ हजार ९६२ मत के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया था ।
रुपन्देही–३ में होने जा रहे उप निर्वाचन में जनमत पार्टी से उन्हें ही उम्मीदवार बनाया जाएगा । इस आश्वासन के साथ चौधरी को जनमत में अध्यक्ष राउत ने आज पार्टी में प्रवेश करवाया है ।
जनमत के प्रवक्ता डा. शरदसिंह यादव के अनुसार उपनिर्वाचन में उम्मीदवार बनाने के लिए ही उन्हें पार्टी में प्रवेश करवाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *