Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन ने लिया निर्णय, बहुत जल्द होंगे रिटायर

 

काठमांडू, भादव ९ – दिग्गज फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन ने ने यह निर्णय लिया है कि वो बहुत जल्द फिल्म निर्माण से रिटायर हो जाएंगे । उन्होंने कहा है कि वो हैवान और हेरा फेरी ३ जैसी बड़ी फिल्मों को पूरा करने के बाद फिल्म निर्माण से रिटायर होने वाले हैं । उन्होंने यह भी बताया कि यह उनके करियर की ९९वीं और १००वीं फिल्म होगी और इसके बाद वह थकान के कारण सिल्वर स्क्रीन से दूर हो जाएंगे.
फिलहाल कोच्चि में हैवान की शूटिंग चल रही है । हैवान की शूटिंग के दौरान ही प्रियदर्शन ने अपनी भविष्य की योजनाओं और फिल्मों के बारे में जानकारी साझा की है ।
प्रियदर्शन की नई फिल्म हैवान, उनकी २०१६ की हिट फिल्म ओप्पम से प्रेरित है । हालांकि, इसमें डायलॉग और स्क्रिप्ट में कई बदलाव किए गए हैं। यह उनकी ९९वीं फिल्म है । फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान अहम किरदार में होंगे, वहीं श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम किरदारों में नजर आएंगी । ओप्पम में अहम किरदार में दिखाई देने वाले मोहनलाल इस फिल्म में कैमियो में दिखाई देंगे ।

यह भी पढें   एसएसबी, पुलिस और नेपाल एपीएफ की समन्वय बैठक, सीमा पर सुरक्षा और तस्करी रोकने पर बनी रणनीति

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com