Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हैजा पर नियंत्रण के लिए डॉक्टरों की एक टीम तैनात की जाएगी

 

काठमांडू, भादव ९ – केन्द्रीय सुरक्षा समिति की बैठक ने पर्सा के वीरगंज में फैले हैजा के प्रकोप को नियंत्रण करने तथा प्रभावित लोगों को उपचार की व्यवस्था के लिए चिकित्सक टीम तैनात करने का निर्णय लिया है ।
गृहमंत्री रमेश लेखक की अध्यक्षता में हुए इस बैठक ने उक्त निर्णय लिया है । यह जानकारी गृह मंत्रालय के प्रवक्ता आनन्द काफ्ले ने दी । गृहमंत्री ने नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल को हैजा नियंत्रण करने के लिए टीम तैनात के लिए प्रबंध मिलाने का निर्देशन भी दिया । प्रवक्ता काफ्ले ने कहा मंत्री जी ने निर्देश्न दे दिया है कि ‘आवश्यकता अनुसार टीम तैनात करने के लिए तत्काल तैयारी शुरु करें । ’
गृह सचिव गोकर्णमणि दुवाडी के साथ ही अन्य सुरक्षा निकाय के प्रमुख सहभागी बैठक में शामिल थे । उन सभी ने देश में शांति सुरक्षा की समीक्षा भी की ।
इसी बीच, स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्री प्रदीप पौडेल और पेयजल मंत्री प्रदीप यादव बीच वीरगंज हैजा सङ्क्रमण नियंत्रण को लेकर बातचीत हुई थी ।

यह भी पढें   उपकार सेवा नेपाल द्वारा वृद्ध-वृद्धा, माता-पिता तथा बालबालिकाओं के लिए उपयोग की सामग्री वितरण

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *