Fri. May 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शारदा कला केन्द्र रक्सौल के तत्वावधान में छ: एवं सात सितम्बर को होगा दो दिवसीय नृत्य कार्यशाला

 

नेपाल के मशहूर कोरियोग्राफर फंकी दाजू सिखायेंगे लॉकिंग एवं हिपहॉप नृत्य शैली के गुर.

रक्सौल: शहर के बैंक रोड स्थित श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में शारदा कला केन्द्र रक्सौल के तत्वावधान में काठमांडू ( नेपाल) के फंकी राजू ( FUNKY DAZU) के संयोजन में अगले महीने की छ: एवं सात सितम्बर 2025 को दो दिवसीय नृत्य कार्यशाला का आयोजन होगा जिसके तहत फाउंडेशन ऑफ़ लॉकिंग एवं हिपहॉप डांस के स्टेप्स की तकनीक एवं जानकारी दी जाएगी। इसके बारे में शारदा कला केन्द्र रक्सौल की संचालिका शिखा रंजन ने बताया कि फंकी दाजू नेपाल के मशहूर कोरियोग्राफर हैं तथा रक्सौल एवं इसके इर्द-गिर्द जो इस डांस वर्कशॉप में शामिल होना चाहते हैं तो इन मोबाइल नंबरों क्रमशः 9431726730 एवं 763006315 पर संपर्क कर ₹349 / अदा कर अपना रजिस्ट्रेशन शीघ्र करा लें क्योंकि सीटें सीमित हैं। इन्होंने यह भी बताया कि फंकी दाजू एक बेहतरीन कोरियोग्राफर हैं तथा वे लॉकिंग एवं हिपहॉप डांस में बेहतरीन काम कर रहे हैं तथा उन्हें नृत्य की इस विधा में अच्छा खासा अनुभव भी है। उनके मार्गदर्शन में नृत्य कलाकार रूप में अपना भविष्य संवारने वाले बच्चे लॉकिंग एवं हिपहॉप डांस की शैलियां, ताल, भाव एवं मुद्राओं को सीख पायेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्कशॉप का उद्देश्य बच्चों को आज के इस बेहतरीन नृत्य शैली से जोड़ा जाए जिसे वे नृत्य के क्षेत्र में अपनी कैरियर संवार कर भविष्य में एक बेहतर नृत्य कलाकार बन सकें। उन्होंने नृत्य प्रेमियों विशेष रूप से युवाओं से अपील की है इस सुअवसर का लाभ उठाना ना भूलें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *