Thu. Nov 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व राष्ट्रपति भंडारी वीरगंज में

 

काठमांडू, भादव १४ – पूर्व राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी एक वृहत महिला सम्मेलन में भाग लेने के लिए वीरगंज पहुँची हैं । वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ ने आज वृहत् महिला सम्मेलन का आयोजन किया है । इसी सिलसिले में पूर्व राष्ट्रपति भंडारी सिमरा विमानस्थल में उतरी और वहाँ से गाड़ी में वीरगंज पहुँची हैं । राजनीति में सक्रिय रुप में आ रही भंडारी का विमानस्थल में ही ५१ किलो की फूलों की माला से स्वागत किया गया था । एमाले द्वारा कार्यक्रम में भाग नहीं लेने के निर्देशन दिए जाने के बाद भी कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ था विमानस्थल में । उन्होंने वहाँ पहुँचकर भंडारी का स्वागत किया ।
निर्देशन अवज्ञा करते हुए स्थायी कमिटी सदस्य मुकुन्द न्यौपाने, पोलिटब्यूरो सदस्य पुरुषोत्तम पौडेल, सचिवालय सदस्य जय प्रकाश थारु, केन्द्रीय सदस्यों में केदार न्यौपाने, अरविन्द सिंह, मधेश प्रदेश सचिव मनोज पौडेल, वीरगंज महानगर अध्यक्ष नवराज शर्मा, जितपुर सिमरा उप महानगरपालिका के उपमेयर भोलाप्रसाद अधिकारी आदि ने विमानस्थल में ही पहुँचकर भंडारी का स्वागत किया ।

यह भी पढें   एनपीएल में आज सुदूरपश्चिम और जनकपुर के बीच मुकाबला, इतिहास सुदूरपश्चिम के पक्ष में

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com