Wed. Nov 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्व बन्धुत्व दिवस पर ब्रह्माकुमारी का विशाल रक्तदान अभियान, एक लाख से अधिक यूनिट रक्त संकलन, ,

 

नेपालगंज/(बाँके), पवन जयसवाल।  विश्व बन्धुत्व दिवस तथा ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्य स्मृति पर नेपालगंज में विशाल रक्तदान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
“रक्तदान करें, जीवन बचाएँ” मूल उद्देश्य के साथ आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में 97 महिला–पुरुष रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केन्द्र नेपाल की उप–प्रमुख एवं पश्चिम नेपाल की सह–संयोजक वरिष्ठ राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी दुर्गा ने की। लुम्बिनी प्रदेश के आन्तरिक मामिला तथा कानून मन्त्री आदेश कुमार अग्रवाल प्रमुख अतिथि रहे। मन्त्री अग्रवाल ने रक्तदान को श्रेष्ठ दान बताते हुए सभी नागरिकों से इस अभियान में जुड़ने की अपील की और ओम शान्ति सभाहाल भवन निर्माण में प्रदेश सरकार से सहयोग का आश्वासन भी दिया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 15 नवंबर 2026 रविवार

इस अवसर पर नेपालगंज उप–महानगरपालिका प्रमुख प्रशान्त बिष्ट, प्रमुख जिला अधिकारी धर्मराज जोशी, पत्रकार महासंघ बाँके अध्यक्ष नवीन गिरी, नागरिक अगुवा कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ, रक्तदाता समाज बाँके अध्यक्ष दिला शाह सहित विभिन्न सामाजिक अगुवाओं ने अपने विचार रखे।
शतक रक्तदाता पवन जायसवाल (104 बार रक्तदान) और महिला रक्तदाता सरिता ज्ञवाली (76 बार रक्तदान) जैसे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया।

एशिया भर में बना नया कीर्तिमान

नेपालगंज से शुरू हुआ यह अभियान नेपाल, भारत और अन्य दक्षिण एशियाई देशों तक फैला। चार दिन (भाद्र ६–९) तक चले इस महाअभियान में एक लाख यूनिट से अधिक रक्त संकलन किया गया।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी के अनुसार यह अब तक का सबसे बड़ा रक्तदान अभियान है, जिसने नेपाल सहित एशिया में नया कीर्तिमान कायम किया।

यह भी पढें   एनपीएल : आज दो मुकाबले, चितवन और कर्णाली तथा काठमांडू गोर्खाज का सामना पोखरा एवेंजर्स से

केवल नेपाल में ही 11,916 पिन्ट रक्त संकलन हुआ। काठमाण्डौं उपत्यका में 11,000, विराटनगर में 2,830, पोखरा में 564, वीरगंज में 542, नारायणगढ में 970, दाङ में 283, बुटवल में 553, हेटौँडा में 270, जनकपुर में 354 यूनिट रक्त संकलन हुआ। बाँके–बर्दिया क्षेत्र से 562 यूनिट रक्त जुटाया गया।

मानव सेवा और आध्यात्मिकता का संगम

ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्र नेपाल 55 वर्षों से शान्ति, सद्भाव और मानवीय मूल्यों की पुनःस्थापना हेतु सक्रिय है। संस्था ने अब तक एक लाख से अधिक लोगों को धूम्रपान, मद्यपान और नशे जैसी बुराइयों से मुक्त कराया है।

यह भी पढें   सोने की कीमत में गिरावट

वरिष्ठ राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी दुर्गा ने कहा –
“महादान अभियान 2025 के तहत 100 घंटे में नेपाल, भारत और एशियाई देशों के सैकड़ों स्थानों पर एक लाख यूनिट रक्त संकलन हुआ है। इससे लाखों लोगों का जीवन बचाने में सहयोग मिलेगा, जो हमारे लिए अत्यन्त उत्साहजनक है।”

नेपालगंज, बाँके, बर्दिया, सुर्खेत सहित विभिन्न जिलों में रक्तदाता समाज की सक्रिय भूमिका रही। नेपालगंज सेवा केन्द्र के सह–इन्चार्ज ब्रह्माकुमार कृष्ण ने बताया कि नेपाल के 134 स्थानों और भारत के अनेक क्षेत्रों से मिली सहभागिता ने इसे वास्तव में “मानवता का महाअभियान” बना दिया।

oplus_1024
oplus_1024

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com