Thu. Apr 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैं देश का अपमान सहन नहीं कर सकता –प्रधानमंत्री ओली

 

काठमांडू, भादव २२ – नेकपा एमाले के अध्यक्ष तथा प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा है चाहे मेरा कितना भी अपमान हो मैं सह सकता हूँ लेकिन देश का अपमान मैं सहन नहीं कर सकता । दूसरे विधान महाधिवेशन के अंतिम दिन अध्यक्ष ओली ने आज अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा है कि मैं देश के प्रति अपमान को सह नहीं सकता । अध्यक्ष ओली ने एकबार फिर राष्ट्रवाद पर अपना रुख दोहराया ।
प्रधानमंत्री ओली ने कहा ‘मेरा जितना अपमान हो मैं सहने को तैयार हूँ लेकिन देश का अपमान मैं सह नहीं सकता । देश का अपमान कोई नहीं कर सकता । हमारे स्वाभिमान पर ठेस नहीं पहुँचाई जा सकती ।
समसामयिक विषयों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने सामाजिक संजाल के बारे में कहा – ‘हमने वाक स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया है । क्या हमारी पार्टी सामाजिक संजाल के प्रति असहिष्णु हो गई है ? इस तरह के भ्रम में कोई नहीं रहे । सामाजिक संजाल को कानून के अनुसार काम करने, दर्ता कराने और एक वर्ष से कह रहे हैं लेकिन वे जिद करके बैठे हैं ।’
सामाजिक संजाल बंद करने को तथाकथित बुद्धिजीवी जो ये बयान दे रहे हैं कि सरकार द्वारा वाक स्वतंत्रता की अवहेलना की जा रही है इस बात को लेकर प्रधानमंत्री ओली ने आश्चर्य व्यक्त किया है ।
उन्होंने कहा कि एक वर्ष से लगातार उन्हें कहा जा रहा है दर्ता के लिए । कानून के दायरे में नहीं आने के बाद ही संचालन में रोक लगाया गया है । लेकिन विरोध करने वाले कुछ बुद्धिजीवी वाक स्वतंत्रता का अर्थ ही नहीं समझ पाए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed