पार्टी की मजबूती के लिए सरकार का काम प्रभावकारी रुप में होना जरुरी – महासचिव पोखरेल
काठमांडू, भादव २२ – नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (एमाले)के महासचिव शंकर पोखरेल ने कहा है पार्टी तभी मजबूत होगी जब सरकार का काम प्रभावकारी रूप में किया जाएगा ।
ललितपुर, गोदावरी में शुक्रवार से शुरु हुए पार्टी के दूसरे विधान महाधिवेशन में समूहगत नेता से आए सुझावों का जवाब देने के क्रम में उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए गए काम को जन स्तर तक पहुँचाना चाहिए ।
महासचिव पोखरेल ने इस बात पर जोर दिया कि अपने अपने जगह, वडा से कार्यकर्ता और जनता को काम करने की आवश्यकता है । उन्होंने यह भी कहा कि वडा तह से यदि काम शुरु होता है तो काम प्रत्यक्ष दिखता है ।
महासचिव पोखरेल ने यह भी कहा कि प्रदेश से लेकर निचले तहों में युवाओं का प्रतिनिधित्व कम है । ४० वर्ष के युवा प्रदेश और जिला कमिटी में जो प्रतिनिधि बनकर आए वे सभी नेता मात्र बने । उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में ४० वर्ष से कम उम्र के युवाओं को पार्टी में जोड़ने का काम कम हो रहा है । यदि हम ४० वर्ष के कम उम्र के युवाओं को पार्टी के काम में लगाए तो इससे भी सुधार हो सकेगा ।
महासचिव पोखरेल ने कहा कि पार्टी ने केन्द्रीय कमिटी में महिलाओं के लिए ३३ प्रतिशत सुनिश्चित की है । इसके बाद भी पार्टी सदस्य में ३३ प्रतिशत महिला नहीं पहुँच पाई है । महिलाओं की पार्टी सदस्यता केवल २६ प्रतिशत ही है ।
बंद सत्र में उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष केपी शर्मा ओली को सुझाव के आधार में आज प्रतिवेदन को पारित करने और जवाब के क्रम में कोई सुझाव नहीं छुटे । उनका कहना था कि इस पर एक बार और विचार विमर्श हो । इसके बाद दस्तावेज बनाया जाए ।


