Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेयर बालेन ने प्रचंड को दिया जबाव

 

काठमांडू, भादव २२ –  काठमांडू महानगरपालिका के प्रमुख बालेन शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल को सामाजिक संजाल द्वारा ही जबाव दिया है । सरकार द्वारा सामाजिक संजाल पर प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में दाहाल ने एक स्टैटस लिखा जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए मेयर शाह ने लिखा कि जब दाहाल प्रधानमंत्री थे तभी टिकटॉक बंद हुआ था । बालेन ने इसका स्मरण कराया और उनके कार्यकाल की प्रभावकारिता पर भी प्रश्न उठाया है ।
रविवार को अध्यक्ष दाहाल ने सामाजिक संजाल में स्टैटस लिखा कि सरकार द्वारा सामाजिक संजाल पर रोक लगाना एक गलत कदम है । उन्होंने य हभी कहा कि इसे लेकर युवाओं का प्रदर्शन स्वाभाविक है ।
दाहाल के उक्त पोस्ट में प्रतिक्रिया देते हुए मेयर शाह ने व्यंगय करते हुए कहा कि जब दाहाल प्रधानमंत्री थे तभी टिकटॉक बंदकिया गया था ।
अपनी असंतुष्टि जताते हुए मेयर बालेन ने लिखा कि ‘आप जब पीएम थे मैं भी मेयर था । लेकिन आपसे भी कोई काम नहीं हुआ कमरेड । सरकार द्वारा दर्ता नहीं हुए फेसबुक के साथ ही २६ सामाजिक संजाल पर प्रतिबन्ध लगाने का जो निर्णय लिया है उसकी निर्णय चौतर्फी आलोचना हो रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *