Thu. Nov 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय राजदूतावास द्वारा काठमांडू में हिंदी सप्ताह एवं कवि सम्मेलन का भव्य उद्धाटन

 

काठमांडू, ७ सितम्बर, ०२५। भारतीय राजदूतावास, काठमांडू द्वारा आज दिनांक 07 सितंबर को हिंदी सप्ताह उद्घाटन समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस अवसर पर दूतावास के मिशन उप प्रमुख डॉ राकेश पांडे सहित वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में काठमांडू शहर के कवियों ने काव्य पाठ किया और भारतीय राजदूतावास में कार्यरत अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित कवियों ने एक से एक कलाम पढ़कर श्रोताओं का मन मोह लिया । इस अवसर पर श्री धीरेंद्र प्रेमर्षि, श्री भुवन निस्तेज, श्री विधान आचार्य, श्री अनूप चौधरी, श्री आनंद त्रिपाठी, जनाब इम्तियाज वफा, जनाब मुमताज अंजुम, डॉ. लक्ष्मी जोशी, श्रीमती शीतल कादम्बिनी उपस्थित रहीं । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजेंद्र शलभ ने की ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह और नरेंद्र मोदी ने पांच परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास


विदित हो कि 14 सितंबर 1949 को भारत की राजभाषा के रूप में हिंदी को मान्यता दी गई थी इसके उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष सितंबर माह में हिंदी से संबंधित अनेक कार्यक्रम किए जाते हैं और 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है । यह भी उल्लेखनीय है कि इस वर्ष भारत की राजभाषा के रूप में हिंदी ने 75 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और भारतीय राजदूतावास, काठमांडू द्वारा दिनांक 1 जुलाई 2025 से निरंतर राजभाषा ज्ञान वृद्धि प्रश्न माला के माध्यम से ट्विटर पर पाठकों को हिंदी से संबंधित जानकारी दी जा रही है । मुख्य कार्यक्रम का संचालन श्री धनेश द्विवेदी ने किया तथा कवि सम्मेलन का संचालन श्री अनूप चौधरी ने किया। इस अवसर पर डीएवी के अध्यक्ष श्री अनिल केडिया की भी उपस्थिति थी ।

यह भी पढें   मृत्यु का स्मरण जीवन को सार्थक बनाने की सबसे बड़ी प्रेरणा है : बिमल सर्राफ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com