जेन जी का गुस्सा स्वाभाविक : प्रचण्ड
काठमांडू।
नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने कहा है कि जेन जी का गुस्सा स्वाभाविक है।उन्होंने सोशल नेटवर्क फेसबुक पर एक स्टेटस लिखा और कहा कि जेन जी का कल का विरोध स्वाभाविक है। अध्यक्ष प्रचंड ने सोशल मीडिया पर रोक लगाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे लोगों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर रोक के खिलाफ युवाओं का विरोध स्वाभाविक है। प्रचंड ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्पष्ट किया, “सरकार को बल प्रयोग करने की हिम्मत नहीं करनी चाहिए। भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी है।”प्रचंड ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता के साथ मिलकर आगे बढ़ने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और कहा कि आंदोलन को और प्रभावी बनाया जाएगा।

