Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जेन जी के प्रदर्शन में राप्रपा ने भी जताई अपनी प्रतिबद्धता

 

काठमांडू, भादव २३ – आज सितंबर ८ काठमांडू में होने जा रहे जेन जी के आन्दोलन में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी राप्रपा ने भी अपनी प्रतिबद्धता जताई है ।
अध्यक्ष राजेंद्र लिङदेन ने भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर सरकार के गैर जिम्मेदाराना प्रतिबंध के खिलाफ जेन जी पीढ़ी द्वारा आयोजित स्वतःस्फूर्त विरोध प्रदर्शन के प्रति समर्थन व्यक्त किया है । उन्होंने कहा कि ‘भ्रष्टाचार आज के नेपाल को ध्वस्त बनाने में सबसे बड़ा रोग है । नवयुवाओं द्वारा उठाया गया यह आवाज केवल उनकी ही नहीं है, वरन सम्पूर्ण नेपाली जनता की पीड़ा है । हमें पूरा विश्वास है, प्रदर्शन के माध्यम से नई पीढ़ी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि– ये देश अब पुरानी तरीके से नहीं चलेगी ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com