जेनजी प्रदर्शन में तीन पत्रकार हुए घायल
काठमांडू, भादव २३ – काठमांडू के बानेश्वर क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए गए गोली से तीन पत्रकार घायल हुए हैं । कान्तिपुर टीभी, नयाँ पत्रिका और नेपाल प्रेस में कार्यरत पत्रकारों को गोली लगी है । कान्तिपुर टीभी के अनुसार फिल्ड में काम कर रहे पत्रकार श्याम श्रेष्ठ घायल हैं । उनका सिविल अस्पताल में ईलाज चल रहा है ।


