Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पोखरा में भी अनिश्चितकालीन कफ्र्यू आदेश

 


काठमांडू, भादव २३ – कास्की के पोखरा में भी अनिश्चितकाल के लिए कफ्र्यू लगा दिया गया है । जिला प्रशासन कार्यालय ने कहा है कि जेन–जी के प्रदर्शन के क्रम में झड़प होने के बाद स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए कफ्र्यू जारी की गई है ।
सोमवार दोपहर २ बजे से चार बजे तक किला भीतर पाँच लोगों से ज्यादा लोग जमा नहीं हो सकते हैं । साथ ही जुलूस, धर्ना और प्रदर्शन निषेध कर दिया गया है ।
पूर्व की ओर से वाईचोक, पश्चिम से बैदाम के फिस्टेल गेट, उत्तर से मालपोत कार्यालय कास्की और दक्षिण से राष्ट्र बैंक क्षेत्र को निषेधित क्षेत्र कायम किया गया है । ये क्षेत्र सरकारी कार्यालय क्षेत्र है ।
जेन–जी प्रदर्शनकारियों ने गण्डकी प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव किया था । जिसके बाद स्थिति तनावग्रस्त हो गई । पुलिस ने अश्रुगैस, गोली और पानी की बौछारों से प्रदर्शनकारियों को तीतर बितर कर दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *