निवर्तमान गृह मंत्री रमेश लेखक के घर में तोड़फोड़
प्रदर्शनकारियों ने निवर्तमान गृह मंत्री रमेश लेखक के घर में तोड़फोड़ की है। लेखक के नैकाप स्थित घर में तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश की गई। प्रदर्शनकारी अभी घर में तोड़फोड़ कर रहे हैं।काठमांडू के न्यू बानेश्वर और इटहरी में जेन जी विरोध प्रदर्शनों के दौरान 19 लोगों की मौत के बाद लेखक ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया था।


