कार्की के नाम पर बालेन ने दिया समर्थन
काठमांडू, भादव २५ – आगामी सरकार के नेतृत्व में पूर्व प्रधानन्यायाधीश सुशिला कार्की का नाम आगे किया गया है । कार्की के नाम पर काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन्द्र शाह (बालेन) ने समर्थन दिया है । जेन जी प्रतिनिधियों ने नए नेतृत्व के लिए कार्की का नाम प्रधानसेनापति अशोक सिग्देल के समक्ष पेश किया था । जेन जी के इस प्रस्ताव को मेयर बालेन ने भी अपना समर्थन दिया है ।
बुधवार की शाम जेनजी प्रतिनिधियों ने पूर्व प्रधानन्यायाधीश शुशीला कार्की के नाम का प्रस्ताव किया था लेकिन बाहर जमा हुए युवाओं ने इसका विरोध किया है और नारे बाजी भी कर रहे हैं ।
बहुतों की इच्छा है कि काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन का नाम प्रस्ताव किया जाए । बुधवार पूरे दिन जनेजी युवाओं ने सामाजिक संजाल पर भी इस विषय पर बहस किया कि किसे नेतृत्व के लिए चुना जाए ? इसी क्रम में कार्की का पक्ष मजबूत रुप में सामने आया ।
बहुत से युवाओं में इस बात को लेकर गुस्सा है कि बालेन सम्पर्क में नहीं आए क्योंकि उनकी ईच्छा थी कि बालेन का नाम आगे किया जाए । कल (मंगलवार) बालेन ने एक स्टैटस लिखा था कि जेन जी सेना प्रमुख से वार्ता करने के लिए तैयार रहे ।

