Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेरा गुस्सा मेरे वृद्ध माता पिता पर निकाला गया – विश्व पौडेल

 

काठमांडू, भादव २६ – नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर डॉ. विश्व पौडेल ने शिकायत की है कि उनके माता–पिता के घर पर उनके प्रति का गुस्सा निकाला गया है, जबकि उन्होंने किसी से एक रुपया भी नहीं लिया है।
चितवन स्थित घर में हुए आक्रमण का वीडियो शेयर करते पौडेल ने बताया कि उनकी माँ जो कान से कम सुनती है और दिल का ऑपरेशन हुआ है । ८२ वर्षीय माँ के कमरे में पहला आक्रमण किया गया ।
पौडेल ने लिखा है – ये मेरे गाँव का घर है । गवर्नर होने के बाद मैं प्रत्येक सप्ताह में एक बार उनसे मिलने जाता था और एक समय का खाना उनके साथ ही खाता था ।अभी मेरे पिता ८७ वर्ष के हैं । ६७ वर्ष पहले चितवन आए मेरे पिता के सभी सन्तान यही जन्मे हैं ।
पौडेल ने यह भी बताया कि उन्होंने जिंदगी में कभी किसी से एक रुपया भी नहीं माँगा ।
पौडेल ने कहा कि – मेरा गुस्सा मेरे भैसेपाटी घर को जलाकर  शांत नहीं हुआ जो इस हद तक पहुंचे कि मेरे वृद्ध माता पिता के घर तक चले गए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed