Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल शीतल निवास में

 

काठमांडू, भादव २६ – लोगों में एक जिज्ञासा थी कि राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल कहाँ हैं ? और कैसे हैं ? सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति पौडेल कही नहीं गए हैं वो शीतल निवास में ही हैं । सूत्रों अनुसार उन्होंने प्रधान सेनापति और विज्ञों से शीतल निवास में ही बैठकर विचार विमर्श किया है ।  नए सरकार के गठन की तैयारी के बीच लोगों के मन में यह जिज्ञासा थी कि आखिर राष्ट्रपति पौडेल कहाँ हैं ?
सूत्रों अनुसार राष्ट्रपति पौडेल ने कुछ विज्ञों से भी शीतल निवास में ही मिलकर विचार विमर्श किया है ।
गुरुवार की शाम राष्ट्रपति पौडेल से शीतल निवास में संविधानविद् विपिन अधिकारी, पूर्णमान शाक्य और भिमार्जुन आचार्य ने मुलाकात की है । उन्होंने बताया कि मुलाकात के क्रम में राष्ट्रपति पौडेल ने अभी की अवस्था को लेकर क्या समाधान निकाला जाए इस बात पर चर्चा की ।
सूत्रों के अनुसार इसके बाद प्रधान सेनापति अशोकराज सिग्देल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की और कहा कि जितनी जल्दी हो सके सरकार का गठन किया जाए क्योंकि बाहर विभिन्न तरह के अफवाह फैलाने का काम किया जा रहा है ।
सूत्रों के अनुसार उन लोगों ने कुछ इस तरह के सुझाव दिए हैं कि ‘राष्ट्रपति सरकार गठन के लिए आगे आ सकते हैं ये हक संविधान ने दिया है, आपको इस हक का प्रयोग करना चाहिए । सूत्रों के अनुसार यह बैठक लगभग दो घंटे चली । रात १० बजे सभी शीतल निवास से बाहर आए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *