Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू उपत्यका में पुलिस सक्रिय, पुलिस की टीम सड़कों पर

 

काठमांडू, भादव २६ – काठमांडू उपत्यका में पुलिस सक्रिय हो रही है । पुलिस की टीम सड़कों पर काम करने लगीं हैं ।
काठमांडू उपत्यका पुलिस परिसर के अनुसार, पुलिस को काम के लिए तैनात किया जा रहा है । पुलिस के एक अधिकृत ने कहा कि “पुलिस अब सक्रिय हो रही है । सड़क पर भी कुछ पुलिसों को तैनात किया जा रहा है ।
भादव २३ और २४ में ‘जेनजी’ आन्दोलन उग्र होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू उपत्यका के पुलिस वृत्त में आगजनी करने के साथ ही उनके हथियार और पोशाक लेकर चले गए थे ।
इसी तरह हिरासत से भागे कैदियों से भी अनुरोध करते हुए एक विज्ञप्ति निकाली गई है कि वे सभी सम्पर्क में आएं । साथ ही हथियार वापस करने तथा पोशाक का दुरुपयोग नहीं करें । प्रदर्शनकारियों के आक्रमण के बाद पुलिस सैनिक बैरेक पहुँची थे । देशकी अवस्था को नियन्त्रण में लेने के लिए नेपाली सेना ने सुरक्षा की जिम्मेदारी ली थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *