जेन जी प्रदर्शन में मृत्यु होने वालों की संख्या ५१ पहुँची
काठमांडू, भादव २७ – जेन जी प्रदर्शन में मृत्यु होने वालों की संख्या ५१ पहुँच गई है ।
नेपाल पुलिस के केन्द्रीय प्रवक्ता तथा डीआईजी विनोद घिमिरे ने जानकारी दी कि मृतकों संख्या ५१ पहुँच गई है । जिसमें काठमांडू उपत्यका के साथ ही अन्य जिलाओं के मृतकों को भी जोड़ा गया है । तीन पुलिस, एक भारतीय महिला सहित ५१ लोगों की मृत्यु होने की जानकारी पुलिस ने दी है ।
पहले दिन के प्रदर्शन के क्रम में मृत्यु होने वालों की संख्या २१ थी । इसी तरह ९ कैदियों की भी मृत्यु हुई । बाल सुधार गृह में ५ , तीन पुलिस और बाकी जले हुए अवस्थ में मृत मिलने की पुलिस ने जानकारी दी है ।


