Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यही सही मौका है,जनमत पार्टी छोड़ने का, मौका का सदुपयोग करें– सीके राउत

 

काठमांडू, आश्विन १ – जनमत पार्टी के अध्यक्ष डॉ. सीके राउत ने कहा है कि यह उनके लिए पार्टी छोड़ने का मौका है । राउत का यह बयान छह नेताओं द्वारा उन्हें अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के लिए २४ घंटे का अल्टीमेटम दिए जाने के बाद आया है । राउत ने बुधवार सामाजिक संजाल फेसबुक में एक स्टैटस लिखा है कि – यही सही मौका है, जनमत पार्टी छोड़ने का । मौका का सदुपयोग करें ।
उन्होंने आगे लिखा है कि –प्रिय साथियों, ये बहुत ही अच्छा मौका है पार्टी छोड़ने के लिए । यदि किसी को पार्टी में अच्छा नहीं लग रहा है या फिर अनुशासन में नहीं रह सकते, एक ही पार्टी में रहते रहते मन ऊब चुका है । नए पार्टी में जाना चाहते हैं या नया पार्टी बनाना चाहते हैं, पार्टी में ही रहकर पार्टी का विरोध कर रहे हैं, पार्टी को कमजोर बनाने का काम कर रहे हैं तो इससे अच्छा मौका अब नहीं आएगा ।   अभी किसी तरह का कोई बहाना नहीं बनाना पड़ेगा क्योंकि अभी जेन जी का आंदोलन है ।
उन्होंने पार्टी से स्वच्छ, वफादार, ईमानदार और सक्रिय सदस्यों की पार्टी बनाकर शुद्धिकरण अभियान का समर्थन करने का आग्रह किया।
जनता के अथक प्रयासों से जनमत पार्टी गठन हुआ है ।  कुछ दिन पहले राउत से इस्तीफे की मांग यह    कहते हुए की गई थी कि पार्टी की कमजोर कार्यशैली, निर्णय लेने की प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और जनता की भावनाओं से अलग गतिविधियों के कारण पार्टी अपने मूल उद्देश्यों, विचारों और कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप आगे बढ़ने में असमर्थ है ।
केन्द्रीय प्रवक्ता डा.शरतसिंह यादव, जनमत युवा संघ के संयोजक संजय यादव, स्वास्थ्यकर्मी जनमत संघ के संयोजक सिके सिंह, सुदूरपश्चिम प्रदेश के इंचार्ज राजाराम चौधरी, और राष्ट्रीय परिषद् सदस्य विक्रम बहादुर बम ने राउत से इस्तीफे की मांग की थी ।

यह भी पढें   भूटान के गृह मंत्री लियोन्पो छिरिंग ने लुंबिनी स्थित मायादेवी मंदिर का दर्शन किया

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed