Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री कार्की और भारतीय प्रधानमंत्री मोदी बीच फोन संवाद

 

काठमांडू, आश्विन २ – नवनियुक्त प्रधानमंत्री सुशीला कार्की और भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीच आज फोन पर बातचीत की । विदेश मंत्रालय के अनुसार, वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री कार्की ने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को उनके ७५वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं । प्रधानमंत्री कार्की ने नेपाल और भारत के बीच सदियों पुराने मैत्रीपूर्ण संबंधों को याद किया । उन्होंने नेपाल में नवीनतम राजनीतिक घटनाक्रमों की भी जानकारी दी ।
भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री कार्की को बधाई दी है। बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आने वाले दिनों में एक अच्छे पड़ोसी के रूप में नेपाल का समर्थन करता रहेगा ।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दोनों पड़ोसी देशों के शासनाध्यक्षों के बीच वार्ता के दौरान नेपाल–भारत संबंधों, द्विपक्षीय हितों और साझा चिंताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई ।

यह भी पढें   सुनसरी के देवानगंज गाँवपालिका–१ मध्यहर्साइ में चली गोली एक घायल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com