Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनमत के ६ केन्द्रीय नेताओं ने पार्टी छोड़ दी

 

काठमांडू, आश्विन २ – डॉ. सीके राउत के नेतृत्व वाली जनमत पार्टी के छह केंद्रीय तह के नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है।
छह नेता, जिन्होंने कल पार्टी अध्यक्ष राउत को २४ घंटे के भीतर अपने पदों से इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया था, गुरुवार (आज) को पार्टी छोड़ दी, अब वे साधारण सदस्य भी नहीं रहे।
उपाध्यक्ष अब्दुल खान, प्रवक्ता डा. शरदसिं यादव, युवा संघ के केन्द्रीय संयोजक सीके सिंह, सुदूरपश्चिम इञ्चार्ज राजाराम चौधरी और राष्ट्रीय परिषद सदस्य विक्रमबहादुर बम ने पार्टी छोड़ दी है ।
पार्टी अध्यक्ष को इस्तीफा देने के अल्टिमेटम देने के बाद राउत ने सामाजिक संजाल में इन ६ को लेकर लिखा था कि पार्टी छोडने का यही उपयुक्त समय है ।
पार्टी छोड़ने की घोषणा कर चुके प्रवक्ता ड‘ा.शरद सिंह यादव ने कहा कि– ‘हमने यह कहकर पार्टी नहीं छोड़ी है कि हम पार्टी खोलेंगे । उन्हें सुविधा हो इसलिए पार्टी छोड़ी है ।’

यह भी पढें   भरत चौलागाईं गिरफ्तार

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com