सभापति देउवा के स्वस्थ होने के बाद सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी – महेन्द्र यादव
काठमांडू, आश्विन ३ – नेपाली कांग्रेस ने तत्काल किसी को भी कार्यवाहक सभापति नहीं नियुक्त करने का निर्णय किया है । पार्टी केन्द्रीय कार्यालय सानेपा में आज हुई कार्यसम्पादन समिति की बैठक से यह निर्णय लिया गया कि तत्काल किसी को भी कार्यवाहक सभापति की जिम्मेदारी नहीं दी जाए । इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि विशेष महाधिवेशन नहीं की जाएगी । ये जानकारी सहमहामंत्री महेन्द्र यादव ने दी है ।
सहमहामंत्री महेन्द्र यादव ने बताया कि इन विषयों में सभापति शेरबहादुर देउवा के स्वस्थ होने के बाद केन्द्रीय समिति की बैठक बुलाई जाएगी और उसी बैठक में विचार विमर्श भी किया जाएगा ।
सभापति देउवा को जेन जी आंदोलन के क्रम में गत भाद्र २४ गते को उनके ही निवास बुढ़ानीलकण्ठ में मारा पीटा गया था । अभी उनका इलाज चल रहा है ।
बैठक में सभापति देउवा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की गई ।


