अतिरिक्त सचिव डॉ.संगिता मंत्रालय में हुई हाजिर
काठमांडू, आश्विन ३ – स्वास्थ्य सचिव नियुक्ति प्रकरण में असंतुष्टि जताते हुए लम्बे समय से अवकाश में रही स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय की अतिरिक्त सचिव डॉ.संगिता कौशल मिश्रा मंत्रालय में हाजिर हुई । मंत्रालय के सूचना अधिकारी डॉ. भक्त केसी के अनुसार गुरुवार लगभग ६ महीने के बाद डॉ मिश्रा मंत्रालय में हाजिर हुई ।
जेन जी आंदोलन के कारण केपी ओली ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया । उनके इस्तीफा देने के बाद ही स्वास्थ्य मन्त्री के पद से प्रदीप पौडेल की भी जाना पड़ा । इसके बाद १२ तह की अतिरिक्त सचिव डॉ.मिश्रा मंत्रालय में वापस आई है ।
गत फागुन २१ गते स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव में डॉ. विकास देवकोटा की नियुक्ति से वे असंतुष्ट थी । उन्होंने दावा किया था कि देवकोटा उनसे वरिष्ठ नहीं हैं । वो लगातार अपनी छुट्टी बढ़वा रही थी ।
इस निर्णय के विरुद्ध डा. मिश्रा ने सर्वोच्च अदालत में रिट भी दायर की है । स्वास्थ्य सचिव नियुक्ति के मुख्य योजनाकार मंत्री पौडेल ही थे ।


