मुग्लिन–नारायणगढ सड़क खंड अवरुद्ध
काठमांडू, आश्विन ४ – मुग्लिन–नारायणगढ सड़क खंड अवरुद्ध हो गया है । मुग्लिन के नजदीक ही तुइन नदी में कल शाम से भूस्खलन होने के कारण उक्त सड़क खंड पूणरूप में अवरुद्ध हो गया है ।
भूस्खलन के कारण दोनों तरफ के यातायात ठप्प हो गया है । भूस्खलन होने का क्रम जारी है । भूस्खलन को हटाने के लिए सड़क डिविजन कार्यालय भरतपुर ने जानकारी दी है कि वहाँ से दो लोडर और एक इस्कावेटर भेजा जा चुका है ।
“सुरक्षाको ध्यान में रखते हुए डिविजन कार्यालय भरतपुर ने कहा है कि जैसे भूस्खलन होना बंद होता है वैसे ही आवागमन सूचारू कर दिया जाएगा ।”
कार्यालय ने आज इस सड़क पर यात्रा करने वालों से वैकल्पिक सड़कों का उपयोग करने का आग्रह किया है। बताया जा रहा है कि भूस्खलन को हटाने में समय लगेगा क्योंकि सड़क कल शाम ७ः१५ बजे से अवरुद्ध है।


