बालाजु में बस दुर्घटना… ३४ लोग घायल
काठमांडू, आश्विन ५ – काठमांडू के बालाजु में एक बस दुर्घटना में ३४ लोग घायल हो गए हैं । आज (रविवार) सुबह काठमांडू महानगरपालिका–१६ स्थित बालाजु बाइपास में बा. ५ ख ५० नंबर की बस पलटने से ३४ लोग घायल हो गए हैं । ये जानकारी काठमांडू उपत्यका ट्रैफिक पुलिस कार्यालय ने दी है ।
कार्यालय ने बताया कि ‘३४ लोग घायल हुए हैं । सभी धायलों का काठमांडू के विभिन्न अस्पतालों मेंइलाज चल रहा है । अभी तक किसी की मृत्यु नहीं हुई है । ’
कार्यालय अनुसार बस ने अपना नियंत्रण खो दिया ।

