शपथ समारोह अब ३ बजे
काठमांडू, आश्विन ६ – अन्तरिम सरकारी नवनियुक्त मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह को एक घंटें के लिए स्थगित कर दिया गया है । अन्तरिम सरकार प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के सिफारिश पर आज मंत्रियों का शपथ समारोह दोपहर २ बजे के लिए तया किया गया था । उक्त कार्यक्रम अब ३ बजे तक के लिए स्थगित की गई है । ये जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय ने दी है ।
कार्की ने रविवार को पूर्व न्यायाधीश अनिलकुमार सिन्हा, राष्ट्रीय आविष्कार केन्द्र के संस्थापक महावीर पुन, अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव डा. संगीता मिश्रा, पत्रकार जगदिश खरेल का नाम मंत्री के लिए सिफारिश किया था ।
लेकिन स्वास्थ्य मंत्री के लिए सिफारिश मिश्रा के नाम को लेकर अंतिम समय में ‘होल्ड’ (रोक) दिया गया है । पूर्व प्रधानन्यायाधीश सुशीला कार्की गत भाद्र २७ गते प्रधानमंत्री नियुक्त हुई थीं । अभी सरकार में तीन ही मंत्री हैं ।

