नवनियुक्त चार मंत्री शपथ ग्रहण के लिए पहुँचे शीतल निवास
काठमांडू, आश्विन ६ – नवनियुक्त चार मंत्री शपथ ग्रहण के लिए राष्ट्रपति निवास पहुँच गए हैं । शीतल निवास में आयोजित विशेष समारोह में अब से कुछ ही देर बाद शपथ ग्रहण समारोह होने वाल है ।
पूर्व न्यायाधीश अनिलकुमार सिन्हा, राष्ट्रीय आविष्कार केन्द्र के संस्थापक महावीर पुन, पत्रकार जगदीश खरेल, विज्ञ मदन परियार आज शपथ ले रहे हैं । पूर्व प्रधानन्यायाधीश सुशीला कार्की भाद्र २७ गते प्रधानमंत्री नियुक्त हुई । प्रधानमंत्री कार्की सहित अब ८ सदस्यीय मंत्रिमंडल का गठन हो गया है ।


