Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नवनियुक्त मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली

 

काठमांडू, आश्विन ६ – चार नवनियुक्त मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने राष्ट्रपति भवन, शीतल निवास में आयोजित एक समारोह में उन्हें शपथ दिलाई।
शपथ लेने वालों में सर्वोच्य अदालत के पूर्व न्यायाधीश अनिल कुमार सिन्हा, वैज्ञानिक महावीर पुन, राज्य पुनर्गठन आयोग के पूर्व संयोजक मदन परियार और पत्रकार जगदीश खरेल शामिल हैं।
सिन्हा ने उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति, कानून, न्याय तथा संसदीय मामिला और भूमि व्यवस्था तथा गरिबी निवारण, पुन ने शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि, परियार ने कृषि तथा सहकारी और खरेल ने संचार, सूचना तथा प्रविधि मंत्री के रुप में शपथ ली है ।
इससे पहले अर्थमंत्री में रामेश्वर खनाल, ऊर्जा मंत्री में कुलमान घिसिङ और गृहमंत्री में ओमप्रकाश अर्याल नियुक्त हो चुके हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *