मुग्लिन–नारायणगढ़ आज दिनभर बंद, वैकल्पिक सड़क प्रयोग करने का आग्रह
काठमांडू, आश्विन ८ – मुग्लिन–नारायणगढ़ सड़क खंड आज दिनभर बंद रहेगा ।
चितवन सड़क डिविजन कार्यालय के अनुसार, कल दोपहर से बंद यह सड़क खंड आज भी पूरे दिन बंद रहेगा।
कार्यालय ने बताया है कि “मुग्लिन–नारायणगढ़ सड़क खंड के तुइन खोला पुल के नजदीक ही कल दिन में ४ः५० बजे बहुत भारी भूस्खलन होने से सड़क पूर्ण रुप से बंद हो गई है ।” सड़क डिविजन कार्यालय चितवन ने कहा है कि “भूस्खलन को हटाने में आज दिन भर लग जाएंगे ।”
सडक डिभिजन कार्यालय ने यात्रियों और सवारी साधन से आग्रह किया है कि अभी इस रास्ते का प्रयोग न कर वैकल्पिक सड़क का प्रयोग करें ।


