हमास द्वारा छोड़े जा रहे २० युद्धवंदियों की सूची में विपिन का नाम नहीं
आश्विन २४ – इजराइल के साथ युद्धविराम सहमति के बाद हमास लड़ाकु द्वारा मुक्त किए जा रहे २० युद्धवंदियों की सूची सार्वजनिक कर दी गई है । लेकिन इस सूची में नेपाल के बिपिन जाशी का नाम नहीं है ।
इजराइल के लिए नेपाली राजदूत धनप्रसाद पण्डित ने यह जानकारी दी है कि जो सूची सार्वजनिक की गई है उसमें बिपिन का नाम नहीं है । उनके अनुसार सोमवार के भीतर छोड़ने वाले सभी २० जीवित व्यक्ति इजरायली नागरिक हैं ।
इजराइल और हमास जो दो वर्षो से युद्ध में लगे हुए थे, उसे रोकने की सहमति गुरुवार को हुई है । और इसके पहले चरण में हमास के कब्जे में जीवित और मृतकों को मिलाकर ५० लोगों को छोड़ने की भी सहमति हुई ।
इजराइल के किवुत्ज शहर से हमास के कब्जे में रहे विपिन की अवस्था क्या कैसी है ? इस बारे में अभी तक किसी तरह की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है ।
इजराइल के लिए नेपाली राजदूत धनप्रसाद पण्डित ने बताया है कि वो स्व्यं इजराइल के अधिकारियों से निरन्तर सम्पर्क में हैं और विपिन की अवस्था को समझने का प्रयास कर रहे हैं । लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं प्राप्त हुई है ।
राजदूत पण्डित ने कहा कि ‘अभी तक विपिन के जीवन के बारे में कोई जानकारी नहीं है । मुझे उम्मीद है कि बहुत जल्दी हमें मालूम हो जाएगा कि उनकी क्या अवस्था है ?’
अध्ययन के सिलसिले में इजराइल पहुँचे कञ्चनपुर के विपिन जोशी गत अक्टूबर ७ को हमास के किबुत्ज क्षेत्र में हुए आक्रमण के क्रम में बन्धक बनाए गए थे । इस आक्रमण के क्रम में १० नेपाली विद्यार्थियों की जान चली गई थी । विपिन को हमास लडाकु अपने साथ लेकर गए थे ।
सन् २०२३ नवंबर १७ को विपिन गाजा क्षेत्र के अल शिफा अस्पताल में दिखाई दिए थे । उसके बाद उनकी अवस्था अज्ञात है । लागि नेपाली राजदूत पण्डित ने बताया कि बुधवार की रात को ३३ सेकेंड का एक वीडियो सार्वजनिक किया गया था, वो वीडियो भी पुराना था । शायद उसी समय का रहा होगा ।

