Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हुम्ला के चंखेली में जीप दुर्घटना

 

 

आश्विन २४ – हुम्ला के चंखेली गाँवपालिका–४ स्थित देशीखोला में जीप दुर्घटना हुई है । हुम्ला के मेल्छाम से सुर्खेत की ओर जा रही कर्णाली प्रदेश ०२–००१ च १०९१ नंबर की डबल क्याब जीप आज सुबह लगभग ११ बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई । चंखेली के बहादुर लामा इस जीप को चला रहे थे । जीप सड़क से लगभग तीन सौ मीटर नीचे गिर गई ।
जिला पुलिस कार्यालय हुम्ला के इंस्पेक्टर एवम् सूचना अधिकारी के अनुसार घायलों को इलाज के लिए नजदीक के स्वास्थ्य चौकी में भेज दिया गया है । घायलों में से सिमकोट गाँवपालिका–८ की बसन्ती रोकाया और एक युवक अचेत हैं । अन्य पाँच की अवस्था मध्यम और दो की अवस्था सामान्य है ।
दुर्घटना का विस्तृत विवरण अभी आना बाकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *