Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति पौडेल ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

 

आश्विन २४ – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने जेन जी आन्दोलन के बाद उत्पन्न हुए नए परिस्थिति के बारे में विचार– विमर्श करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है । राजनीतिक दलों में देखे जा रहे अविश्वास को घटाने और निर्वाचन का वातावरण बनाने के लिए राष्ट्रपति पौडेल ने आज अपराह्न ४ बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है । ये जानकारी राष्ट्रपति के सचिवालय ने दी है ।
बैठक में अन्तरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को भी बुलाया गया है । सरकार गठन हुए एक महीने हो चुके हैं लेकिन प्रधानमंत्री ने अभी तक दलों के साथ बात नहीं की है । आगामी फागुन २३ गते को प्रतिनिधिसभा निर्वाचन करने की घोषणा की जा चुकी है । लेकिन सरकार ने राजनीतिक दलों के साथ किसी तरह की कोई बातचीत नहीं की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *