Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अन्तरिम सरकार उत्तेजना में आकर कोई काम नहीं करें – रमेश लेखक

 

आश्विन २४ – पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक ने अन्तरिम सरकार को सुझाव दिया है कि वे उत्तेजित न हो । सानेप में आज सञ्चारकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने यह बात कही । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभी यह समय नहीं है कि राजनीतिक प्रतिशोध को ध्यान में रखकर काम किया जाए ।
लेखक ने कहा कि –“अभी का समय उत्तेजित होने का नहीं है, ये राजनीतिक प्रतिशोध को ध्यान में रखकर काम करने का समय नहीं है । लोकतांत्रिक मूल्य मान्यता अनुसार, काम करें । उत्तेजना में आकर कोई काम नहीं करें । कानून के अनुसार काम करें ।”
उन्होंने यह भी सुझाव दिया है कि – सभी राजनीतिक दलों को लोकतांत्रिक विधि और कानून के अनुसार काम करना चाहिए । उन्होंने भाद्र २३ गते का जिक्र करते हुए कहा कि “मैंने भाद्र २३ गते को ही इस्तीफा दे दिया था । भाद्र २४ गते को भी अत्यन्त ही दुःखदायी घटनाएं हुई । बहुत से जगहों में आगजनी हुई । मानवीय क्षति हुई ।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *