Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्वाचन के अलावे दूसरा कोई विकल्प नहीं है – राष्ट्रपति पौडेल

 

आश्विन २४ – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने कहा है कि देश, जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एक मात्र निर्वाचन ही विकल्प है । उन्होंने सभी दलों से आग्रह करते हुए कहा कि फागुन २१ गते का दिन प्रतिनिधिसभा निर्वाचन के लिए तय किया गया है । कृपया आप सभी दल इसमें केन्द्रित हों ।
राष्ट्रपति पौडेल ने शुक्रवार शीतल निवास में अन्तरिम सरकार सहित की सर्वदलीय बैठक बुलाई थी । इस बैठक में उन्होंने सभी दलों से यह आग्रह आग्रह किया है कि निर्वाचन के अलावे दूसरा कोई विकल्प नहीं है । ये जानकारी राष्ट्रपति के प्रेस सलाहकार किरण पोखरेल ने दी है । उन्होंनेकहा कि –राष्ट्रपति ने सरकार को सुझाव दिया कि शान्ति सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रवन्ध करें, साथ ही निष्पक्ष और भय रहित वातावरण में निर्वाचन कराने का विश्वास आम नागरिकों को दें ।
राष्ट्रपति पौडेल ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए यह जरुरी है कि सभी मिलकर निर्वाचन सम्पन्न करें । पौडेल ने प्रत्येक राजनीतिक दलों से यह भी आग्रह किया कि यदि किसी तरह की कोई द्विविधा या अस्पष्टता है तो उसे बैठक में रखें । उन्होंने कहा कि इस ओर भी ध्यान दें कि यदि निर्वाचन के अलावे कोई अन्य विकल्प खोजते हैं तो इससे देश की अवस्था क्या होगी ।
उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि आप सभी जनता में जाए, साथ ही उन्होंने दलों की सुरक्षा की चिन्ता को देखते हुए सरकार से कहा कि वे तत्काल इसे सम्बोधन करें ।
बैठक में अन्तरिम सरकार की प्रधानमंत्री कार्की सहित सभी मंत्रियों ने भाग लिया था । बैठक में नेपाली कांग्रेस से उप सभापति पूर्णबहादुर खड्का और महामंत्री गगन थापा, नेकपा एमाले से वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर पोखरेल और महासचिव शंकर पोखरेल, नेकपा माओवादी केन्द्र से वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायणकाजी श्रेष्ठ, सचिव बर्षमान पुन सहभागी थे ।
राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी से कार्यवाहक सभापति डिपी अर्याल और सह महामंत्री विपिन कुमार आचार्य, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी से प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र शाही और मिना लामा, नेकपा एकिकृत समाजवादी से उपाध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डे और महासचिव धनश्याम भुषाल ने भाग लिया ।
इसी तरह जनता समाजवादी पार्टी से रेनु यादव, जसपा नेपाल से विद्युत बज्रचार्य और प्रकाश अधिकारी, जनमत पार्टी से चन्द्रकान्त राउत और डा जय कुमार राउत, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी से ज्ञानेन्द्र झा और सर्वेन्द्रनाथ शुक्ला, नागरिक उन्मुक्ती पार्टी से रेशम चौधरी और नेपाल मजदूर किसान पार्टी से सुनिल प्रजापती ने भाग लिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *