एमाले की मांग …प्रतिनिधिसभा पुनस्र्थापना हो
काठमांडू, आश्विन २७ – नेकपा (एमाले)ने मांग की है कि प्रतिनिधिसभा पुनस्र्थापना हो । एमाले सचिवालय की बैठक में यह मांग की गई कि प्रतिनिधिसभा विघटन असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है इसलिए इसकी पुनस्र्थापना हो । बैठक के बाद उप महासचिव प्रदीप ज्ञवाली ने जानकारी दी कि “विघटन ही असंवैधानिक है इसलिए इसे पुनस्र्थापना किया जाना ।”
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा फागुन २१ गते को तय किया गया प्रतिनिधिसभा चुनाव कराने का कोई विश्वसनीय आधार नहीं है ।


