Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्व कप चयन नेपाल की कतार पर रोमांचक जीत, संदीप ने लिए ५ विकेट

 

काठमांडू, आश्विन २८ – सन्दीप लामिछाने के ५ विकेट लेने के बाद नेपाल ने आईसीसी टी–२० विश्वकप एशिया तथा इस्ट एशिया पेसिफिक चयन के सुपर सिक्स में कतार को ५ रन से हराकर जीत हासिल की है । यह नेपाल की बहुत ही रोमांचक जीत है ।
नेपाल द्वारा दिए गए १४८ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कतार १९ ओवर ५ गेंद में १४२ रन पर ही ऑलआउट हो गया । कतार के लिए ओपनर इमाल लियानागे ने ३५ गेंद में ५५ रन बनाए ।
इसी तरह जुबेर अली ने ५२ रन बनाए । अन्य बल्लेबाज कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकें ।
नेपाल के लिए सन्दीप ने ५ विकेट लिए । साथ ही नंदन यादव ने २ तथा दीपेन्द्र सिंह ऐरी ने १ विकेट लिए ।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने अर्धशतक ४१ गेंद में ५८ रन बनाए । जिसकी मदद से २० ओवर में ९ विकेट खोकर नेपाल ने १४७ रन बनाए इसी तरह दीपेन्द्रसिंह ऐरी ने २१ गेंद में २६ रन बनाए । गुल्शन झा ने ८ गेंद में १६ रन बनाए ।
नेपाल ने सुपर सिक्स में रविवार को यूएई को पराजित किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed