यदि जनमत का यही रवैया रहा तो इसका पतन बहुत जल्द होगा –सतीश सिंह
काठमांडू, आश्विन २८ – मधेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है । अपने इस्तीफा देने से पूर्व उन्होंने कहा कि यदि जनमत का यही रवैया रहा तो इसका पतन बहुत जल्द होगा । अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा करने से पहले प्रदेशसभा की बैठक में बोलते हुए उन्होंने यह बात कही है । उन्होंने पार्टी द्वारा किए गए और इस्तीफा प्रकरण को लेकर भी बातें की । उन्होंने कहा कि ‘मुझसे एक बार भी नहीं पूछा और सरकार से समर्थन वापस ले लिया गया ।
उन्होंने जनमत पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व और प्रदेश में संसदीय दल के नेताओं द्वारा किए गए एकल निर्णय के प्रति भी कड़ी टिप्पणी की । उन्होंने शिकायत करते हूए कहा कि ‘ मेरे मुख्यमंत्री बनने के बाद भी पार्टी के ही निर्देशन में राज्यमंत्री नियुक्त किए गए और पार्टी के ही निर्देशन में हटाए गए । लेकिन इस विषय को लेकर, अपनी गलती को छुपाने के लिए पार्टी और नेतृत्व ने मुझसे ही स्पष्टीकरण मांगकर मेरी चरित्र हत्या की । इसके अलावे उन्होंने बजट को लेकर भी कहा कि पार्टी अध्यक्ष इसमें भी अपनी टांग अड़ाते रहेते थे ।

