अर्जुन शाही हुए गिरफ्तार
काठमांडू, आश्विन २९ – जेन जी के नाम पर विभिन्न व्यक्तियों को धमकाने वाले अर्जुन शाही को गिरफ्तार कर लिया गया है । उन्हें आज शाम काठमांडू के कोटेश्वर से गिरफ्तार किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है
अछाम के पञ्चदेवल के निवासी २६ वर्षीय शाही ने पिछले कुछ समय से विभिन्न सरकारी कार्यालयों में जाकर लोगों को धमकाने का काम कर रहे थे । पुलिस ने जानकारी दी है कि उनपर धोखाधड़ी के कई मुद्दें लगाए गए हैं । साथ ही इसके पहले भी विभिन्न मुद्दों में अनुसन्धान होने की जानकारी भी पुलिस ने दी है । पुलिस के अनुसार शाही को लेकर प्रारम्भिक अनुसन्धान शुरु किया जा चुका है ।
जेन जी प्रदर्शन के बाद जब सुशीला कार्की प्रधानमंत्री बनी और शीलत निवास में शपथ ग्रहण हुआ तो शाही ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था ।


