Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री में सोनल

 

काठमांडू, आश्विन २९ – मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री में लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) के नेता जितेन्द्र सोनल नियुक्त हुए हैं । प्रदेश प्रमुख सुमित्रा सुवेदी भंडारी ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त किया है ।
संविधान की धारा १६८ के उपधारा २ अनुसार उन्हें मुख्यमंत्री में नियुक्त किया गया है । आज ही ६ दलों के समर्थन में उन्होंने ५७ प्रदेश सांसद के हस्ताक्षर सहित प्रदेश प्रमुख कार्यालय में मुख्यमन्त्री नियुक्ति के लिए अपना दाबा पेश किया था ।
आज ही जनमत के १३ प्रदेश सांसदों के समर्थन के साथ कांग्रेस संसदीय दल के नेता कृष्णप्रसाद यादव ने भी मुख्यमंत्री नियुक्ति के लिए अपना दाबा पेश किया था ।
मुख्यमंत्री नियुक्ति को लेकर मधेश प्रदेश प्रमुख कार्यालय में दोनों पक्षों के पहुँचने के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *