अर्थमंत्री खनाल ने विश्व समुदाय से किया आग्रह : नेपाल भ्रमण के लिए पधारें
काठमांडू, आश्विन ३१ – अर्थमंत्री रामेश्वर प्रसाद खनाल ने विश्व समुदाय से आग्रह किया है कि नेपाल प्राकृतिक और सांस्कृतिक सम्पदा से धनी देश है इसलिए आप सभी नेपाल भ्रमण के लिए पधारें । गुरुवार विश्व बैंक समूह द्वारा आयोजित ‘दीर्धकालिन पर्यटनः रोजगारी, जीवनयापन आर्थिक वृद्धि के लिए विषयक’ कार्यक्रम में भाग लेते हुए मंत्री खनाल ने यह धारणा रखी है । कार्यक्रम में भाग लेते हुए मंत्री खनाल ने कहा है कि नेपाल पर्यटकों को सदैव आथित्यता प्रदान करता आया है । साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि हम विश्व स्तर के उत्कृष्ट सेवा प्रदान करेंगे आप नेपाल भ्रमण के लिए आएं । कार्यक्रम में विभिन्न देश के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था ।


