Mon. Oct 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डीएसपी भोला कुमार भट्ट को पूर्ण शान्ति पुरस्कार

 

काठमांडू, आश्विन ३१ – नेपाल पुलिस के डीएसपी (प्रहरी नायब उपरीक्षक) भोला कुमार भट्ट ने पूर्ण शान्ति पुरस्कार प्राप्त किया है । जिला पुलिस कार्यालय रामेछाप में कार्यरत भट्ट ने इस वर्ष का पूर्ण शान्ति पुरस्कार प्राप्त किया है ।
७० वें पुलिस दिवस के अवसर में पुलिस प्रधान कार्यालय नक्साल में शुक्रवार को हुए एक कार्यक्रम में गृहमंत्री ओमप्रकाश अर्याल ने भट्ट को पूर्ण शांति पुरस्कार प्रदान किया । भट्ट रामेछाप जाने से पहले काठमांडू उपत्यका अपराध अनुसंधान कार्यालय में थे ।
इस वर्ष का योगेन्द्र साहसिक पुरस्कार इंस्पेक्टर दुर्गा राई को दिया गया है । राई नेपाल प्रहरी के अनाश्रित गुल्म डिल्ली बाजार में कार्यरत हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com