Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुतिन के शर्तो को स्वीकार करें– ट्रम्प

 

काठमांडू, कार्त्तिक ३ – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेन्स्की से आग्रह किया है कि वो रुस के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए पुतिन के शर्तो को स्वीकार करें ।
फाइनेंशियल टाइम्स ने जानकारी दी है कि यदि वह पुतिन के शर्तो को स्वीकार नहीं करता है तो यूक्रेन को विनाश का सामना करना पड़ेगा ।
पिछले शुक्रवार को व्हाइट हाउस में एक बैठक के दौरान ट्रम्प ने जेलेन्स्की पर पूरे डोनबास क्षेत्र को रूस को सौंपने का दबाव डाला । इस क्रम में उन्होंने पुतिन की बातों को दुहराया था, उनके साथ उनकी एक दो दिन पहले फोन में उनसे बातचीत हुई थी । जेलेन्स्की अन्ततः इस बात पर सहमत हुए कि इस युद्ध को रोकना ही उत्तम विकल्प है ।
बैठक के बाद ट्रम्प ने कहा दोनों पक्ष युद्ध को रोकेंगे । इसमें जेलेन्स्की ने भी अपनी सहमति जताई थी । पुटिन और ट्रम्प के बीच हुई बातचीत में पुतिन ने यह प्रस्ताव दिया था कि युक्रेन उन्हें खेरसोन और जापोरिझिया के छोटे छोटे भागों के बदले में डोनवास का इलाका रुस को दे ।
युक्रेन युद्ध में शान्ति की दिशा में आगे बढ़ने के लिए ट्रम्प और पुतिन दो सप्ताह  के भीतर बुडापेस्ट में एक और शिखर वार्ता होने की संभावना है । ट्रम्प यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से दूसरे चरण की वार्ता के लिए बुडापेस्ट में पुतिन से मुलाकात करने की घोषणा की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *