Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दीपावली के अवसर पर राष्ट्रपति ने दी शुभकामना

 

काठमांडू, कार्त्तिक ३ – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने दीपावली के शुभ अवसर पर शुभकामना संदेश देते हुए कहा है कि दीपावली पर्व नेपालियों के बीच आपसी सद्भाव, सहिष्णुता, भातृत्व, सुशासन और समृद्धि की भावना अभिवृद्धि की भावना को बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा ।
उन्होंने इस अवसर पर स्वदेश तथा विदेश में रह रहे नेपाली भाई बहनों के लिए आज एक सन्देश जारी कर उनके सुख, शान्ति, समृद्धि एवम उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की है ।
“नेपाल मौलिक संस्कृति से भरापूरा देश है । हमारे द्वारे मनाए जा रहे विभिन्न पर्व त्योहारों की विविधता हमें एकता में बांधने का काम करती है ।” राष्ट्रपति ने संदेश में कहा है – इन पर्व त्योहारों में, दीपावली हिन्दुओं की एक महान त्योहार  है । यह पर्व विभिन्न जातजाति, भाषाभाषी और संस्कृतियों को एकता के सूत्र में बाँधने का काम करती है ।”
राष्ट्रपति पौडेल ने इस त्योहार को लेकर कहा है कि यह पर्व का सांस्कृतिक, पौराणिक, व्यावहारिक, मनोवैज्ञानिक तथा वैज्ञानिक महत्व तो है ही । साथ ही यह पर्व को उजाले और प्रकाश का पर्व भी माना गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *