Fri. May 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीरगंज वासी योग पथ पर, डी पी एस ने मनाया योग दिवस

 

sima karn-1सीमा कर्ण,वीरगंज ,२४जुन | अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस द्दज्ञ जून रविवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर मनाया गया । योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनीष कुमार कर्ण की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन आर्ट ऑफ लिभिंग के सदस्यों ने किया । विद्यालय के कक्षा पाँच से लेकर कक्षा दस तक के छात्र–छात्राओं, कर्मचारी एवं शिक्षकगण ने इस पूण्य अवसर पर योगाभ्यास करके विद्यालय का मान बढाया ।dps yoga2
प्रधानाचार्य श्री कर्ण ने योग के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि योग को विश्व ने स्वीकार किया है । योग अपनाने से जीवन स्वस्थ और आनंदमय होगा । योग शरीर, मन, बुद्घि व आत्मा को जोडने की समग्र पद्घति है । उन्होंने बताया कि योग करने से विद्यार्थियों में बुद्घि, मेधा व स्वास्थय उन्नत बनेगा जिससे सभी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे । दिनचर्या में योग को शामिल करने पर परिवार, समाज व देश स्वस्थ बनेगा । एक प्रश्न के दौरान श्री कर्ण ने बताया कि डी पी एस में योग कक्षा का संचालन बहुत जल्द ही आरंभ किया जाएगा । जिससे बच्चों का मानसिक विकास उन्नत होगा ।
विद्यालय का उप प्रधानाचार्य श्री राप्देन डोर्जी शेर्पा ने भी बताया कि योग से स्वास्थय एवं विचार दोनों बेहतर होगा । बेहतर स्वास्थय होने पर हीं बच्चे उच्च लक्ष्य को भी हासिल कर सकेंगे । योग शिविर में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री दिलिप कुमार गुप्ता, श्री धनंजय मिश्रा एवं श्री राहुल श्रेष्ठ ने कुशल सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया ।dps yoga

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *