Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में धूमधाम से अन्नकूट महोत्सव संपन्न

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । धार्मिक नगर जनकपुरधाम के जानकी मंदिर,झूलन कुंज, गणिनाथ गोविंद मंदिर सहित अन्य मठ मंदिरों में बुधवार की रात धूमधाम से अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। वैसे 56भोग का प्रचलन है। लेकिन झूलन कुंज में 441व्यंजन का भोग भगवान को अर्पित किया गया। उपरोक्त जानकारी महंत श्री राम प्रिया शरण जी ने दी है। जनकपुरधाम के वेला स्थित गोविंद सेवा समिति के अध्यक्ष राघवेन्द्र साह की देखरेख में गणि नाथ गोविंद अन्नकूट महोत्सव में दो हजार से अधिक लोगों ने भोजन किया। अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर सभी मठ मंदिरों में भजन कीर्तन आयोजित किया गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed